रेत माफियाओं के ऊपर सप्ताह भर में दूसरी बड़ी कार्रवाई - CG Sandesh

रेत माफियाओं के ऊपर सप्ताह भर में दूसरी बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर कटारा ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को गौण खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई के दिए थे निर्देश

कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार जिले में गौण खनिज के अवैध खनन और परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है. इसी क्रम में तहसीलदार बीजापुर डीआर ध्रुव एवं उसकी टीम ने आज पोंजेर नाला से अवैध रेत परिवहन करने वालो के ऊपर कार्रवाई करते हुए एक नग मेटाडोर और 02 नग ट्रैक्टर सहित 10 घनमीटर अवैध रेत को जप्त कर थाना बीजापुर आवश्यक कार्रवाई हेतु पहुंचाया.

उक्त अवैध तस्करी पर नियमानुसार गौण खनिज अधिनियम के कार्रवाई की जाएगी तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक शंकर लाल कतलाम पटवारी बीरा राजाबाबू और मिच्चा पेरैय्या शामिल थे।

इसी तरह 04 दिन पूर्व 14 सितंबर को एसडीएम उसूर मनोज बंजारे के नेतृत्व में तहसीलदार उसूर अश्वनी कुमार गावड़े द्वारा आवापल्ली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मुरकीनार मे भी अवैध रेत परिवहन करते हुए 02 नग टाटा वाहन 709 को जब्ती कर मौके पर पंचनामा शपथपूर्वक कथन जब्तीनामा सुपुर्दनामा तैयार किया गया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें