आंगनबाड़ी की गिरी छत, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश - CG Sandesh

आंगनबाड़ी की गिरी छत, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

सीईओ जिला पंचायत और महिला एवं बाल विकास अधिकारी करेंगे जांच

धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम कुकरी खोर्रो में आंगनबाड़ी की छत गिरने की घटना संज्ञान में आई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रानू साहू ने तत्काल मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना के जांच की जिम्मेदारी सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा व महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी टी.के.जाटवर को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें