बीवी से हुई लड़ाई  तो गुस्से में जहरीले सांप को खा गया पति, ... - CG Sandesh

बीवी से हुई लड़ाई तो गुस्से में जहरीले सांप को खा गया पति, हालत हुई ख़राब

झारखंड के चक्रधरपुर से एक अजब मामला सामने आया है। यहां पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में एक आदमी जहरीले नाग को पकाकर खा गया। सांप के जहर से उसकी हालत बिगडऩे लगी तो उसे अस्पताल भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम में चक्रधरपुर के जुकुंबेड़ा गांव निवासी व्यक्ति दासर बोदर (55) ब्लूटूथ बेड़ा गांव में रहकर झाड़-फूंक और ओझा तांत्रिक का काम करता था। इसी झाड़-फूंक की वजह से उसके पास दूर-दूर से लोग किसी भी तरह की समस्या होने पर आते थे। यहां तक कि आसपास के गांवों में किसी को सांप भी काट ले तो लोग अस्पताल जाने की बजाय उसी के पास आते थे।

रविवार की शाम को उसकी अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई। इसके बाद गुस्से में दासर बोदर सोमवार की सुबह कहीं से एक मरे हुए नाग का फन काट कर लाया। उसने इस फन को पूरा दिन धूप में सुखाया और फिर सोमवार की ही शाम को उसे पकाकर खा गया। 

सांप का फन खाने के थोड़ी ही देर बाद जहर का असर होने लगा जिससे उसे बेचैनी होने लगी। ऐसा लगने लगा कि अब मौत निश्चित है। इससे वह डर गया और जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगा। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें