सरायपाली : चांवल के लेन देन की बात को लेकर भाभी और भतीजी ने की मारपीट
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम दुलारपाली में सोसायटी के चांवल लेन देन की बात को लेकर भाभी और भतीजी ने की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
चमेली साहू ने पुलिस को बतायी कि अपने माता पिता के साथ रहकर घरेलु कार्य करती है । उसके भैय्या भाभी एवं भतीजी लोग उसके माता पिता से अलग रहकर कमाते खाते है। 11 सितम्बर 2022 को दोपहर 03.30 बजे उसकी भाभी रीता साहू व भतीजी कु0 प्रियंका साहू द्वारा उसके खाने के लिये रखे चावल को जबरदस्ती खींचते ले जा रहे थे उसके द्वारा मना करने पर भाभी रीता साहू एवं भतीजी कु0 प्रियंका साहू एक राय होकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसके सिर के बाल को पकडकर खींचते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में पटक दिये जिससे उसके दाहिने हाथ के बीच उंगुली,गला, बांये हाथ के कलाई चोटे आई है। ये दोनो आये दिन हमारे साथ झगडा विवाद करते रहते है। गाली गुप्तार करते समय सुनने में बुरा लग रहा था । घटना को उसकी मां पुर्णिमा साहू व बडे भाई जयप्रकाश साहू देखे एवं बीच बचाव किये है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।