छत्तीसगढ़ : 20 किलोग्राम वजन के दो बम बरामद - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : 20 किलोग्राम वजन के दो बम बरामद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने लगभग 20 किलोग्राम वजन के दो पाइप बम बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के कमारगुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों ने सोमवार को लगभग 20 किलोग्राम वजन के दो पाइप बम बरामद किए।

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे सुरक्ष बलों के एक दल को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि जवान जब कमारगुड़ा शिविर से जगरगुंडा की ओर जा रहे थे, तब उन्हें सड़क के किनारे बम होने की जानकारी मिली।

अधिकारियों के अनुसार, बाद में बम निरोधक ने दो पाइप बम बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें