पिथौरा : मजदूरी पैसा मांगने पर डंडे से पिटाई - CG Sandesh

पिथौरा : मजदूरी पैसा मांगने पर डंडे से पिटाई

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम किशनपुर में मजदूरी पैसा मांगने पर डंडे से पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कन्हैया खुंटे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम किशनपुर में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है। 11 सितम्बर 2022 के दिन करीब 12 बजे गांव के राकेश खुंटे के घर के पास आम गली में वह राकेश खुंटे के पास उसका मजदूरी पैसा मांगने गया था मजदूरी रकम कम देने से उसने राकेश खुंटे को पूरा पैसा दो कहने को लेकर वाद विवाद हो रहे थे.

उसी समय गांव के मुकेश खुंटे, छोटू खुटे वहीं पर आये और तीनों व्यक्ति एक राय होकर मां अश्लील गाली गालौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा राकेश खुंटे और छोटू खुंटे बेसराम डंडा से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया मारपीट करने से दोनों जांघ, दोनों हाथ में चोंट लगा है दर्द हो रहा है घटना को नारायण और गादा देखे एवं बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें