2 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह फिर ...  पत्नी ने पति को क्यों... - CG Sandesh

2 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह फिर ... पत्नी ने पति को क्यों रॉड से मार डाला ,जानें वजह

 रायपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राजधानी रायपुर के अमलीडीह में अपने पति पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2 वर्ष पहले दोनो ने प्रेम विवाह किया था।

 शादी के बाद दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़े होते रहते थे। मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। आये दिन दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। गुस्से में रॉड से हमला इसी कड़ी में आज सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में अपने पति के सर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया।

 जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इनकी 1 साल की बेटी है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर राजेंद्र नगर पुलिस पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामला पंजीबद्ध किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें