दिग्गज अभिनेता का निधन, पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलुगु सिनेमा के दिग्गज व्यक्तित्व यूवी कृष्णम राजू गारू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया - "यूवी कृष्णम राजू गारू के निधन से दुखी हूँ। आने वाली पीढ़ियां उनकी सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मकता को याद रखेंगी। वे सामुदायिक सेवा में भी सबसे आगे थे और उन्होंने एक राजनीतिक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. कृष्णम राजू को 'रिबेल स्टार' के नाम से जाना जाता था. कृष्णम राजू गुरु बाहुबली फिल्म के सुपरस्टार प्रभास के चाचा लगते थे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें