प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ब्लाक सरायपाली की बैठक
प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ब्लाक सरायपाली में बैठक अध्यक्ष अनिल पटेल की अध्यक्षता में आहूत की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परम सम्मानीय भिखारी चरण साहू जिला उपाध्यक्ष शिक्षक कल्याण संघ जिला महासमुंद रहे।
बैठक में निचे लिखे निम्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। पेंशन योजना हेतु विचार विमर्श। 98 से नियुक्त वर्तमान में शिक्षक एलबी को ओ पी एस का लाभ पूर्ण रूप से तभी मिल पाएगा जब उनकी सेवा काल की गणना 1998 से की जाएगी अन्यथा शासन के द्वारा पुरानी पेंशन योजना की घोषणा 98 से नियुक्त वर्तमान शिक्षक एलबी को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा।
पुरानी पेंशन योजना को अग्र गति देने के लिए निर्णय पर विशेष चर्चा। पेंशन योजना हेतु प्रांतीय संघ निर्णयानुसार दुर्गा पूजा के समय दंतेवाड़ा में एक सम्मेलन आहूत करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें सरायपाली विकासखंड के प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के समस्त सदस्यों को उपस्थित होने के लिए अपील की गई ताकि हमारे ओ पी एस की मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से पूरी हो सके।
बैठक में परम सम्मानीय जिला उपाध्यक्ष भिखारीचरण साहू, अध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, अजय कुमार आर्य, हेमंत कुमार चौधरी लिंगराज देवांगन, लाल बहादुर साहू जी उपस्थित रहे।
समस्त जानकारी सचिव अजय कुमार आर्य द्वारा दिया गया।