गणपति विसर्जन के दौरान 9 लोग डूबे, 4 की मौत - CG Sandesh

गणपति विसर्जन के दौरान 9 लोग डूबे, 4 की मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में शुक्रवार शाम गणपति विसर्जन के दौरान छह लोग डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में नहर में विसर्जन के दौरान चार युवकों की नहर में, जबकि सोनीपत में दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

महेंद्रगढ़ की घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। सात फीट ऊंची गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नौ युवक नहर की तेजधार में बह गए।

जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की मदद से सभी को बाहर निकाला, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विजर्सन के दौरान लोगों की असामयिक मौत की घटना दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें