सरायपाली : यहा से भगा दूंगा दुकान बंद करो कहकर की पिटाई - CG Sandesh

सरायपाली : यहा से भगा दूंगा दुकान बंद करो कहकर की पिटाई

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बानीगिरोला यहा से भगा दूंगा दुकान बंद करो कहकर की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मानिकचंद ने पुलिस को बताया कि उसका ग्राम बानीगिरोला में अग्रवाल किराना दुकान है। सुबह 7 बजे दुकान खोलता है शाम को बंद करके वापस आ जाता है । रोज की तरह 09 सितम्बर 2022 को दुकान खोलने बानीगिरोला गया था दुकान खोलकर दुकान के बाहर में धान को साफ कर रहा था उसी समय बानीगिरोला का डमरूधर पटेल एवं उसका लड़का सुधीर पटेल आये और मारवाड़ी लोगों को यहां से हरियाणा भगा दूंगा कहते दुकान बंद करो कहकर दोनों मां बहन की गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए एकराय होकर हाथ मुक्का से उसके साथ मारपीट करने लगे।

मारपीट को देखकर उसका भाई नेमीचंद अग्रवाल एवं अशोक कुमार अग्रवाल छुड़ाने आये तो उनके साथ भी गाली गुफ्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये। मारपीट से उसके गाल, दाहीने आंख के पास, कमर में तथा भाई अशोक कुमार अग्रवाल के दाहीने हाथ के अंगूठा कोहनी , दाहीने कान के नीचे , बायें पैर के अंगूठा में तथा नेमीचंद के बायें आंख के नीचे पीठ , बायें हाथ की कोहनी तथा बायें पैर के घूटने में चोटें आयी हैं। गाली गुफ्तार करते समय सूनने में बुरा लग रहा था। घटना को आसपास के लोग देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें