महासमुंद : पुराने ‍विवाद को लेकर जमकर हाथ मुक्का, डण्डा से म... - CG Sandesh

महासमुंद : पुराने ‍विवाद को लेकर जमकर हाथ मुक्का, डण्डा से मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के सामने पुराने ‍विवाद को लेकर जमकर हाथ मुक्का, डण्डा से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया गया है.
बजरंग उर्फ रामा देवार ने पुलिस को बताया कि वार्ड न0 04 ईदगाहभाठा महासमुन्द का निवासी है कबाडी का काम करता हूं कि 09 सितम्बर 22 को शाम 04.00 बजे करीब उसकी बहन लक्ष्मी देवार गणेश विर्सजन देखने के लिये शारदा मंदिर के सामने खडी होकर देख रही थी तभी नयापारा देवार मोहल्ला का गणेश विर्सजन करने जा रहे थे उसी सयम उसकी बहन लक्ष्मी देवार को पूर्व विवाद रंजीश रिपोर्ट को लेकर छबिलाल देवार का परिवार मारपीट कर रहे थे, जिसे वह देख कर दौडते हुये बीच बचाव करने के लिये गया तो उसके साथ भी उमराव देवार, छबिलाल देवार, दिनेश देवार एवं भैसवार देवार तुम कौन होते हो बचाने वाले कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का, डण्डा से मारपीट किये, जिससे उसके सिर, चेहरा, दाया पसली और बाया पैर में चोट लगा है।

उसकी बहन लक्ष्मी देवार को मारपीट से चेहरा, कान में चोट लगी है। उपचार के लिये जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये है। घटना को नरोत्तम देवार, धोधी देवार, गंगा देवार ,इलाका देवार, नंदनी देवार देखे सुने बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें