बसना : घर घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, FIR दर्ज - CG Sandesh

बसना : घर घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, FIR दर्ज

बसना थाना क्षेत्र से महिला के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है की वह 8 सितम्बर की रात करीब 8:30 बजे घर में अकेले खाना बना रहीं थी. उसी वक्त महिला को अकेली पाकर आरोपी घर अंदर प्रवेश किया, हाथ बाह पकड़कर खिचने लगा और गलत काम करने की कोशिश कर रहा था. महिला चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया.

महिला ने 9 सितम्बर को थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी इब्राहीम बक्स उर्फ इब्बू (28) के खिलाफ भादवि की धारा 354, 456 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें