एक सिरफिरे युवक ने मां और पिता को जमकर पीटा, एक की मौत…
अंबिकापुर । आजकल मानवीय रिश्ते कमजोर होते जा रहे है। आधुनिक जमाने के मानव के भीतर नैतिकता और इमोशन नाम की चीज धीरे धीरे गायब होती जा रही है। जिसका ताजा उदाहारण हमको आए दिन देखने को मिलता है। बीते दिनों अंबिकापुर के एक सिरफिरे व्यक्ति ने किसी बात को लेकर अपने ही माता और पिता पर हमला बोल दिया।
जिससे वे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं माता जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। यह पूरा मामला धौरपुर इलाके के कर्रा गांव की बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस का सर्चिंग अभियान जारी है। वहीं अस्पताल में घायल मां का इलाज किया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें