लड़कियों के साथ छेड़खानी करने से रोकने पर छात्रों ने प्रोफेसर को बुरी तरह पिटा
रांची के डोरंडा कालेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने से रोकने और वर्दी नहीं पहनने पर टोकने को लेकर कुछ मनचले छात्रों ने बृहस्पतिवार को एक प्रोफेसर की बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची के डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर मतीउर रहमान ने शिकायत दी है कि कॉलेज के कुछ छात्रों ने उनकी पिटाई कर दी जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।
प्रोफेसर ने अपनी तहरीर में कहा है कि दानिश, साहिल व अन्य चार युवक कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को अनावश्यक रूप से घूम रहे थे और छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे। तहरीर के अनुसार, प्रोफेसर ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका और उनसे कॉलेज की वर्दी के बारे में सवाल किया तो वे गुस्सा हो गए और प्रोफेसर की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें