उपसरपंच एवं पचों के साथ शराबखोरी, पंचायत सचिव निलंबित - CG Sandesh

उपसरपंच एवं पचों के साथ शराबखोरी, पंचायत सचिव निलंबित

जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत केंवाछी के पंचायत सचिव भागीरथी लहरे को ग्राम पंचायत केवांछी में उपसरपंच एवं पचों के साथ शराबखोरी करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में भागीथी लहरे का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत केवांछी एवं भोजपुरी का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सम्बलपुरी के सचिव जगदीश सोनी को सौंपा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें