11वीं की छात्रा ने स्कूल में दिया बच्चे को जन्म, नवजात को फे... - CG Sandesh

11वीं की छात्रा ने स्कूल में दिया बच्चे को जन्म, नवजात को फेंका टॉयलेट के पास

तमिलनाडु के एक स्कूल की 11वीं की छात्रा ने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया और मृत नवजात को वहीं टॉयलेट के पास फेंक दिया. इस घटनाक्रम के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना से स्कूल प्रशासन भी सहमा हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के चिदंबरम में एक 11वीं क्लास छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट के पास एक बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट के पास ही बच्चे का शव फेंक दिया और वापस क्लास में जाकर बैठ गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. अभी तक पुलिस को इस बात का पता नहीं चल सका है कि छात्रा को गर्भवती किसने किया था.

बताया जा रहा है कि स्कूल के अधिकारीयों ने गुरुवार को सुबह स्कूल के शौचालय के पास बच्चे का शव देखा. इसके बाद स्कूल अधिकारीयों ने तत्काल रूप से इसकी सूचना भुवनागिरी पुलिस को दी. पुलिस ने जांच शुरू की और शुक्रवार शाम को उन्हें वह लड़की मिली जिसने स्वीकार किया कि उसने बच्चे को जन्म दिया था. जांच के दौरान छात्रा ने बताया कि उसे दर्द हुआ और उसने शौचालय जाकर बच्चे को जन्म दिया. लड़की ने बताया कि उसका बच्चा मृत पैदा हुआ था. इस पूरे घटना की जांच करते हुए पुलिस ने कहा कि अकेले बच्चे को जन्म देने के कारण लड़की की मृत्यु भी हो सकती थी. ये एक बड़ी लारवाही है.
स्थानीय पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि लड़की ने गर्भनाल को कलम से काट दिया और वापस क्लास में आ गई. पुलिस उसके संबंधियों और स्थानीय लोगों समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि उसे गर्भवती करने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें