सरायपाली - प्रधानमंत्री आवास में भ्रष्टाचार, हितग्राही के पास 3.95 हेक्टेयर जमींन और ट्रैक्टर, ये कैसा गरीब है
सराईपाली - केंद्र सरकार की सबसे बड़ी महत्त्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को घर मिले इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास जैसे योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के मिली जुली भ्रष्टाचार से इस योजना का लाभ सिर्फ स्वार्थ का भेट चढ़ चुका है.
ताजा मामला सराईपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बनोभाठा के आश्रित ग्राम अरजुंडा का है, जहा 3.95 हेक्टेयर और ट्रैक्टर का मालिक प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही तेजराम उर्फ़ अर्जुन प्रधान को प्रधान मंत्री आवास का लाभ मिला और बिना मकान बनाये पुराने मकान को दिखा कर राशि को हड़प लिया. हालाकि हितग्राही ने बलोदा सेन्ट्रल बैंक से लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा है लोन का क़िस्त नहीं पटाने के कारान ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है
इस पुरे मामले में करारोपण अधिकारी और आवास मित्र का हाथ है क्योकि नियमानुसार दुसरे और तीसरे क़िस्त के लिए निर्माणधीन मकान का फोटो को टेकिंग करना पड़ता है इसमें अफसरों की मिली भगत होने का अंदेसा स्पष्ट नजर आ राहा है जिसमे आवास मित्र करारोपण अधिकारी का संलिप्ता उजागर हो रही है
इस संबंध में सराईपाली एस डी एम् नुपुर रासी पन्ना का कहना है की
"मामले की जानकारी मिली है मामले की जांच कराई जाएगी बाद में दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी"