सरायपाली : एसडीएम नम्रता जैन की अध्यक्षता में ब्लाक टास्क फो... - CG Sandesh

सरायपाली : एसडीएम नम्रता जैन की अध्यक्षता में ब्लाक टास्क फोर्स का मीटिंग लिया गया.

 सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता जैन के द्वारा ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे बीएमओ डॉक्टर बी बी कोसारिया के द्वारा बताया गया कि 9 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालयों में कृमि नाशक दवाई अल्बेंडाजोल की गोली खिलाया जाएगा एवं छूटे हुए बच्चों को पुनः 14 सितंबर को दवाई खिलाया जाएगा बच्चों को खाना खाने के बाद ही कृमि नाशक दवाई खिलाना है और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 104 व 108 में संपर्क करना है तथा 13 सितंबर से 14 अक्टूबर तक शिशु सरंक्षण माह के तहत गर्भवती महिला का टीकाकरण व सम्पूर्ण जांच एवम् 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को विटामिन ए का सिरप, आयरन सिरप का वितरण, बच्चों का वजन लेना , टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण , अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उसे पोषण पुनर्वास केंद्र सरायपाली में भर्ती हेतु प्रेरित किया जाना है इत्यादि सेवाएं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रदान किया जाएगा इस मीटिंग में एसडीएम नम्रता जैन , बीएमओ डॉ बी बी कोसरिया, सीईओ ओंकारेश्वर सिंह , सीएमओ अशोक शर्मा, सीडीपीओ जी आर नारंग ,बीपीएम शीतल सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। एसडीएम मैडम द्वारा सभी अधिकारियों को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में समन्वय बनाकर सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे  द्वारा प्रदान किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें