सरायपाली : शासकीय प्राथमिक एवं उच्च .माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन
सरायपाली विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापाली में शासकीय प्राथमिक उच्च .माध्यमिक विद्यालय में 5 सितंबर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्म दिवस की शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया जिसमें पुरे साला परिवार को दुल्हन की तरह बच्चों के द्वारा सजाया गया था कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण की छाया चित्र पर पुष्प गुच्छ माल्यार्पण एवं कार्यक्रम की शुरुआत की गई शिक्षिका ममता पटेल एवं शिक्षिका त्रिवेणी उरांव मैडम की द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया वा सभी शिक्षकों को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया कार्यक्रम के संचालक आठवीं कक्षा छात्र नीरज पटेल ने बारी-बारी से बालक बालिकाओं को गीत, भाषण,कविता के लिए आमंत्रित किया गया सर्वप्रथम बच्चों को उद्बोधन करते हुए हुए गणित के शिक्षक गड़रिया सर द्वारा बच्चे को इस बेहतरीन तैयारी के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई साथ ही उन्होंने कहा कि गुरु की महिमा को प्राचीन संत मुनि भी पूरी तरह से गुडगांव करने में अक्षम रहे तो हम तो उनके सक्षम जीरो के बराबर है गुरु की महिमा मंडन करते हुए उन्होंने कभी दाजी के चार पांच दोहे भी सुनाएं तत्पश्चात अंग्रेजी की शिक्षिका त्रिवेदी उरांव बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस मेहनत और लगन से अपने कार्यक्रम की तैयारी किए हैं उसी मेहनत और लगन के साथ अगर पढ़ाई करेंगे तो जीवन में सफल होना निश्चित है विज्ञान के शिक्षक सर सुनील सर ने कहा एक शिक्षक रोड की तरह होता है. वह एक ही जगह रहता है और अपने शिष्यों को मंजिल तक पहुंचने के लिए एक रास्ता प्रधान करता है.
प्राथमिक शाला के प्रधान पाठिका ममता पटेल ने बच्चों को जीवन में एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात गणित के शिक्षक के.डी. मानिकपुरी सर ने हमेशा की तरह जोशीले अंदाज में अपने जीवन की बहुत सारी घटनाओं को सुनाते हुए बच्चों को संबोधन किया कि अभी आपका यह जीवन बसंत ऋतु की तरह है इस वक्त का सदुपयोग करो ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। और अंत में एक प्रेरणा गीत भी प्रस्तुत किए।
तत्पश्चात उच्च प्राथमिक शाला दुर्गापाली के आन बान शान नेशनल कबड्डी एंपायर और सोशल साइंस के शिक्षक सिदार सर द्वारा बच्चों को इस बेहतरीन तैयारी के लिए बहुत-बहुत साधुवाद और शुभकामनाएं प्रदान किया गया। अंत में वरिष्ठ शिक्षक पी के मिश्रा सर ने बच्चों को समय को विशेष महत्व देने के लिए प्रेरित किया।
सारे शिक्षको ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मिलकर केक काटा. सारे शिक्षकों को बच्चों ने अपना भेंट प्रदान किया। प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम संपन्न किया गया.