सांकरा : दूकान में आकर की छेड़छाड़, भागने लगी महिला तो की मारपीट
सांकरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है. महिला ने इसकी शिकायत 5 सितम्बर को थाने में दर्ज करायी है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की आरोपी मनोहर उर्फ बुड़गा उसके दूकान में आकर बेईजत्त करने की नियत से हाथ बांह पकड़कर छेड़खानी करने लगा. महिला जब छुड़ाकर भागने लगी तो आरोपी ने उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट की.
घटना 24 अगस्त की दोपहर करीब 4:30 बजे की है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने नयापारा निवासी आरोपी मनोहर उर्फ बुड़गा के खिलाफ 323-IPC, 354-IPC के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें