सांप ने युवक को डंसा, गुस्से में सांप को पकड़ पहुंच गया अस्... - CG Sandesh

सांप ने युवक को डंसा, गुस्से में सांप को पकड़ पहुंच गया अस्पताल...फिर हुआ ये

सांप को शर्मीला जीव भी कहा जाता है, जो काटने के बाद भागने की कोशिस करता है। लेकिन तब क्या हो जब काटने वाले ने उसे डिब्बे में कैद कर लिया हो। जी हां एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 

जिसमे सांप के काटने के बाद युवक ने उसे ढूंड़ कर डिब्बे में बंद कर लिया। युवक ने सांप को ना सिर्फ उस बंद किया जब उसनें काटा बल्कि वह सांप को उस अस्पताल भी ले गया जहां उसका ईलाज कराना था। क्योंकि आस पास के लोगो का मानना था कि यदि सांप दूर चला गया तो व्यक्ति की मृत्यु हो जाएगी।

मामला अंबिकापुर के लखनपुर के कुन्नी का है जहां का युवक रहने वाला है। युवक को सांप ने सोते वक्त काटा लिया। सांप के काटते ही युवक ने शोरकर गांव के कुछ लोगो को बुलाकर खोजकरवाई तो सांप पकड़ा गया। 

लोगो ने कहा कि ये तो ठीक कि आपने जल्दी बता दिया नही तो जान जानी तय थी। बाद में युवक अस्पताल गया वहां भी युवक ने सांप को छोड़ा नहीं था। करैत भारत टॉप पांच जहरीले सांपो में से एक है। उसी ने युवक को काटा था। सांप एक जहरीला रेंगनेवाला जंतु हैं, जिसके काटने पर यदि सही समय पर इलाज ना कराया जा तो व्यक्ति की मृत्यु लगभग तय है।

पीड़ित के घर वालो का मानना है कि जब तक इलाज पूरा नही हो जाता तब तक वे सांप को बाहर नहीं छोड़ेगे। घर वालो की मानें तो सांप के दूर जाते ही व्यक्ति के प्रांण चले जाएंगे। इस वजह से पूरी सुरक्षा के साथ सांप को बंदी बना कर रखा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें