बसना : जहर सेवन करने से युवक की मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बानीपाली निवासी एक युवक की जहर सेवन करने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे जैत कुमार भोई पिता मदन भोई उम्र 25 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें