बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में भगवान श्री गणेश के मूर्ति की स... - CG Sandesh

बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में भगवान श्री गणेश के मूर्ति की स्थापना की गई.

आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर बसना नगर के सिटी ग्राउंड, मंडी और अरेकेल में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश के मूर्ति की स्थापना की गई. यह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

तीनों विद्यालयों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का पूजन कर स्थापित किया गया. जहाँ भैया बहिन द्वारा भगवान गणेश की पूजा हेतु, पुष्प, धुप दीप और नारियल लेकर उपस्थित हुए थे. प्रतिमा स्थापन पूजन आचार्य संदीपनी होता के द्वारा किया गया. यह पूजा  मंत्रोच्चार पूजन, दीप प्रज्वलन व आरती के साथ संपन्न हुआ. इसके बाद सभी में प्रसाद का वितरण किया गया.

इस अवसर पर प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य, दीदियाँ, समिति के अध्यक्ष धनेश्वर साहू, सचिव रामचंद्र अग्रवाल, सुभाष शर्मा, पुष्प लता साव इत्यादि उपस्थित रहे.






भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें