सरायपाली : लोन के लेन देन की बात को लेकर महिला और बैंक मैनेज... - CG Sandesh

सरायपाली : लोन के लेन देन की बात को लेकर महिला और बैंक मैनेजर के बीच हाथापाई, गाली गलोच

सरायपाली थाना अंतर्गत एचडीएफसी बैंक शाखा महिला समुह के लोन के लेन देन की बात को लेकर महिला और बैंक मैनेजर के बीच हाथापाई, गाली गलोच जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रन्जु महापात्र ने पुलिस को बतायी कि वार्ड नं0 03 महलपारा सरायपाली में रहती है । घर गृहस्थी कि काम करती है । एचडीएफसी बैंक से महिला समुह लोन 50,000 रूपये की ली है जिसमें से 02 किश्त बची है। 30 अगस्त 2022 के दोपहर 12.00 बजे आरएम मैनेजर अलेख पण्डा कर्ज के किश्त के वास्ते उसके घर आये हिसाब नहीं मिलने पर वह उसे ऑफिस बुलाया तो वह   हिसाब करवाने एचडीएफसी बैंक गयी आरएम मैनेजर को बोली कि उसका जितना पैसा पटा है उसका रसीद दो व उसका 20,000 रूपया जिसका रसीद नहीं बनाये हो उसे वापस दो बोलने पर वह उसे हिसाब देने के वास्ते बैठाया कुछ देर तक हिसाब नहीं दिया तो वह चिल्लाने लगी तो वह बाहर निकलकर,बोला कि मैं पैसा नहीं लिया हूं पैसा देने का औकात नहीं है कहकर दबाने की कोशिश कि तो वह उसका कालर पकड लिया तो वह उसे आवेश में आकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया मारपीट करने से दाहिने हाथ के कलाई सिर में चोट लगकर दर्द हो रही है । घटना को बैंक में उपस्थित ग्राहक एवं कर्मचारियो ने देखे सुने बीच बचाव किये है। बैक में सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसमें मारपीट का फुटेज आया होगा।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें