सिंघोड़ा : शराब पीकर मोहल्ले में कर रहा था हंगामा, मना करने प... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : शराब पीकर मोहल्ले में कर रहा था हंगामा, मना करने पर की मारपीट

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम मौलीखार में शराब पीकर मोहल्ले में कर रहा था हंगामा, मना करने पर की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

चुडामणी भोई ने पुलिस को बताया कि वह  खेती मजदुरी का काम करता है कि 28 अगस्त 22 के रात्रि करीबन 08:30 बजे गांव के संजय प्रधान व विजय प्रधान द्वारा शराब पीकर मोहल्ले में हो हल्ला कर रहे थे कि वह उन्हे अपने घर के पास मत चिल्लावो बोलने पर वे दोनो उसके साथ वाद विवाद कर तु हमको समझाने वाला कोन होता है कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर आज तुझे जान से मार देंगे कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे उसके बांये सीना के पास व बांये हाथ में चोट लगा है। लडाई झगडा व मारपीट को उसके भाई शेषदेव, ऋषिकेश दोनो देखे व छुडाये है नही छुडाते तो उसको और मारपीट करते।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें