सरायपाली : छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सातवें दिन भी जोश के साथ राज्य सरकार के विरुद्ध और उत्साह से लड़ते दहाड़ते रहे
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन अनवरत जारी हैं।
केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से प्रदान करने एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी पूरे प्रदेश के 105 कर्मचारी संगठन आंदोलन में शामिल हैं।राज्य सरकार के निरकुंश एवं लालफीताशाही नीति से कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित होकर चतुर्थ चरण के तहत 22 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन के सातवें दिन रजिस्टार आफिस के सामने हड़ताल में ललकारा। छ.ग. कर्मचारी अधिकारी के संयोजक चंद्रहास पात्र , अध्यक्ष किशोर कुमार रथ, सचिव नेहरू लाल चौधरी, भोजराज पटेल, कोषाध्यक्ष अनिल पटेल, सह संयोजक भोलानाथ नायक एवं समस्त संगठनों के अध्यक्षों के नेतृत्व में हल्ला बोला।
उद्बोधन कतार में संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन चंद्रहास पात्र ने शासन के विरुद्ध जमकर बोलते हुए कहा शासन की निरंकुशता साफ झलक रही है । डोलामणी भोई ने कहा शासन स्वार्थी हो गई है। अखिल प्रधान ने भूपेश सरकार को नारों की आवाज से कोसा। संजीता खान ने कहा भूपेश कका होते तो भतीजी मन के गुहार ला सनते।रीता गार्डिया ने कहा हम सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोरोना के विकट परिस्थिति में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। लेकिन यह सरकार वादा करके भी भूल गई है। अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ शासन की निंदा करते हुए कहा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा की घोषणा मुकरने वाली सरकार है। जिला उपाध्यक्ष शिक्षक महासंघ ने आध्यात्मिक मान्यता है बुराई का अंत होना है तय है कहा।
अध्यक्ष शिक्षक महासंघ मनीषा चौधरी ने शासन के भ्रष्ट नीतियों का विरोध कर आवाज बुलंद की।: आशु कवि नानदाऊ पटेल ने भूपेश सरकार पर चुटकी लेते हुए मीठलबरा और ठगवा है कहा। आंदोलन स्थल पर स्वास्थ्य संयोजकों के द्वारा निशुल्क बीपी और शुगर टेस्ट किया गया। जिसका 112 आंदोलनरत साथियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। जिसमें निम्न पुरुष साथी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हरिराम पटेल ,राजेश कुमार बंछोर, मुकेश पटेल, विमल सिदार महिला साथीयों में प्रेमिन ठाकुर, संजीदा खान ,रीता गार्डिया का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेश प्रजापति एवं स्वस्थ संयोजक प्रमोद कर ने किया। राष्ट्रगान के साथ सातवें दिन का समापन किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें