झरना से गिरने से बसना क्षेत्र के युवक की मौत - CG Sandesh

झरना से गिरने से बसना क्षेत्र के युवक की मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र से झरना से गिरने से एक युवक की मौत की खबर सामने आयी है. मिली जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर निवासी फागुलाल पिता गयाराम मुखर्जी उम्र 24 साल धंसकुण्ड झरना से गिर गया. उसके बांए हाथ की हड्डी टूट कर बाहर निकल गयी और उसे गंभीर चोटे आयी, वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
घटना की सुचना युवक के पिता गयाराम मुखर्जी ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें