सरायपाली : छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पाँचवें दिन राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ हवन पूजन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शंखनाद कर। केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से प्रदान करने एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी पूरे प्रदेश के 103 कर्मचारी संगठन आंदोलन में शामिल हैं।राज्य सरकार के निरकुंश एवं दोगले नीति से कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित होकर चतुर्थ चरण के तहत 22 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन के चौथे दिन रजिस्टार आफिस के सामने हड़ताल में डंका बजाया। छ.ग. कर्मचारी अधिकारी के संयोजक चंद्रहास पात्र , अध्यक्ष किशोर कुमार रथ, सचिव नेहरू लाल चौधरी, भोजराज पटेल, कोषाध्यक्ष अनिल पटेल, भोलानाथ नायक एवं समस्त संगठनों के अध्यक्षों के नेतृत्व में हल्ला बोला।
आंदोलन को छ.ग. शिक्षक संघ, छ.ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन, छ.ग. शिक्षक महासंघ ,छ.ग.सँयुक्त शिक्षक संघ, महाविद्यालयीन कर्मचारी संघ, छ.ग. लिपिक वर्गीय संघ, छ.ग. लघु वेतन कर्मचारी संघ, छ.ग. कृषि स्नातक संघ, छ.ग. ग्रा. कृषि विस्तार अधिकारी संध ,राजस्व पटवारी संघ ,छ.ग. राजस्व निरीक्षक संघ, छ.ग. पंचायत सचिव संघ, छ.ग.वन कर्मचारी संघ, छ.ग.न्यायिक कर्मचारी संघ, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वा. यांत्रिकी विभाग PHE, ग्रामीण विकास विभाग RES, छ.ग. व्याख्याता संघ ,छ.ग. स्वास्थ्य संयोजक संघ, छ.ग. डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ, पशु चिकित्सा विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग, आ.जा.कल्याण विभाग, संकुल संम्वयक संघ ,छ.ग.राजपत्रित अधिकारी संघ ,छ.ग. पेंशनर संघ, तहसील अधिकारी कर्मचारी संघ का समर्थन है। उद्बोधन के क्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार रथ ने शासन पर प्रहार करते हुए उनकी निरंकुशता हठधर्मिता पर कुठाराघात किया।: तत्पश्चात डिंगर दास वैष्णव एवं ग्रुप के द्वारा भूपेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन प्रस्तुत किया गया।
सभी साथियों ने भजन का आनंद लेते हुए । हल्ला बोल नारे लगाए गली-गली में डबरा है भूपेश कका लबरा है।DA,HRAदेना होगा देना होगा। भूपेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए और मन की शुद्धि के लिए आज सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें यजमान पंडित डिंगर दास वैष्णव ,पूर्णानंद पाणिग्राही ,प्रदीप रथ, माधव पंडा, अभिमन्यु षडंगी, किशोर कुमार रथ, गौतम सतपथी सप्त महा पंडितों के द्वारा मंत्र उपचार कर महायज्ञ में आहुति दी गई।
इस आहुति से सरकार को सद्बुद्धि मिले जजमान के रूप में सात जोड़ी हमारे कर्मचारी साथी पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जिसमें दिनेश दीपिका प्रधान, चिंतामणि बनमोती भोई ,डोलचंद भोज कुमारी पटेल ,सतीश स्वरूप जनक कुमारी पटेल, निर्मल रेखा पुरोहित, लव कुमार फुलेन्द्री पटेल, गजानंद ममता पाणिग्रही पूजा में बैठे। इस यज्ञ में प्रदेश संगठन से डीएमसी महासमुंद अशोक शर्मा जी शामिल हुए। महायज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश स्वरूप पटेल ने किया। राष्ट्रगान के पाँचवें दिन का समापन किया गया।