भीषण सड़क हादसा - मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, 2 दर्... - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसा - मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, 2 दर्जन मजदूर घायल, एक की मौत

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। तेज रफ्तार और चालकों की लापरवाही से सड़क दुर्घटना में लोग असमय काल में समा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत हो गई और दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र से माढागणेश खेड़ा पर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और लगभग 2 दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल बताए जाते हैं। हादसा होते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। सड़क के दोनों किनारे वाहनों की भीड़ लग गई।

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर बामौर गांव से ढेकुआ गांव मजदूरी करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें