सरायपाली : पुराने विवाद को लेकर हाथ मुक्का व डंडा से की जमकर... - CG Sandesh

सरायपाली : पुराने विवाद को लेकर हाथ मुक्का व डंडा से की जमकर मारपीट

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बडेपंधी में पुराने विवाद को लेकर हाथ मुक्का व डंडा से की जमकर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कुमोदिनी कंद ने पुलिस को बतायी कि वह रोजी मजदुरी की काम करती है कि 24 अगस्त 2022 को संजय कुम्हार की पत्नि दुर्गेशिनी ,भाग्यशिनी उसकी सास यशोदाबाई कंद के साथ मजदुरी करने गयी थी जहां पर किसी बात को लेकर उसकी सास व संजय के पत्नि के बीच आपसी कहा सुनी विवाद हुआ उसी बात को लेकर संजय कुम्हार 24 अगस्त 2022 के रात्रि 09.00 बजे अपने ससुर किशोर कंद के साथ उसके घर के पास गली में आकर उसकी बेटी व सास तथा उन लोगो को मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा जिसे गाली बकने से मना किया तो जान सहित मारने की धमकी देकर संजय कुम्हार उसे हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा किशोर उसकी सास यशोदा बाई व बेटी भारती कंद के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया किशोर कंद अपने हाथ में डण्डा रखा था जिससे उसकी सास को डण्डा से मारपीट किया है संजय द्वारा मारपीट करने से उसके दोनो घुटना, दाहिने भुजा, बांया कंधा गले के पास तथा किशोर कंद द्वारा मारपीट करने से उसकी सास को सिर व बांये हाथ तथा बेटी भारती को पीठ सिर में चोट लगी है। घटना को गांव के उत्तर लोहार और उसके पति खेडु कंद व अन्य लोग देखे सुने बीच बचाव किये है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें