सरायपाली : बैदपाली रोड़ बाजार के पास 20 लीटर महुआ शराब के साथ... - CG Sandesh

सरायपाली : बैदपाली रोड़ बाजार के पास 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 24 अगस्त 2022 को मुखबिर सूचना मिला कि गिरधारी वैष्णव नामक व्यक्ति बैदपाली रोड़ बाजार के पास सरायपाली में अवैध रूप से बोरी में महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम गिरधारी वैष्णव पिता स्व. रविशंकर वैष्णव उम्र 20 वर्ष साकिन ताजनगर सरायपाली का निवासी होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 04 पालीथीन प्रत्येक में 05 लीटर भरी हुई जुमला 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000रू. को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें