सिंघोडा : राफेल चौक के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान मृतक के परिजन का कथन लिया जिसमें अपने अपने कथन में बताया कि मृतक सुभाष नायक पिता निरंजन नायक उम्र 38 साल साकिन महलपारा सरायपाली थाना सरायपाली का दाहिना पैर पूर्व मे टूट गया था जिसका ईलाज कराने नियमित रूप से अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 4269 से सोहेला उडिसा जाते थे 07 अगस्त 22 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 4269 मे सुबह ईलाज कराने सोहेला उडिसा गया था जो वापस आते समय करीबन 12:00 बजे छुईपाली के पास राफेल चौक एन एच 53 रोड पर अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से सिर मे चोट आने से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये जहां डक्टर साहब द्वारा मृत घोषित किया गया।
मर्ग जांच पर अज्ञात वाहन के विरूद्ध धारा 304ए भादवि. का अपराध पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।