1 घंटे के भीतर दो बार आए भूकंप, मंगलवार को 6 बार हिली धरती
जम्मू कश्मीर में बुधवार देर रात एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता क्रमश 4.1 और 3.2 मापी गई। भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू के कटरा इलाके से 62 किलोमीटर उत्तर पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई में था। गौरतलब है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में छह बार भूकंप आए। भूकंप के झटके कटरा, डोडा, उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में महसूस किए गए थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें