दर्दनाक हादसा : बाइकों की भिडंत में 1 युवक की मौत - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : बाइकों की भिडंत में 1 युवक की मौत

दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है. हादसे में दो बाइक आपस में भीड़ गयी, जिससे एक युवक की मौत हो गयी. वहीं एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चितालुर का रहने वाला युवक लोकेश ठाकुर (28) दंतेवाड़ा की तरफ से कटेकल्याण की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सामने बाइक से दूसरा युवक मुन्ना भास्कर आ गया. करीब 9 बजे बालूद ग्राम पंचायत के कुआंपारा में दोनों बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई.

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवक काफी दूर जा गिरे. हादसे में लोकेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक बेहोशी की हालत में सड़क पर ही पड़ा हुआ था. मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर इन पर पड़ी. फिर गांव के अन्य ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें