माओवादियों धारदार हथियार से सरेंडर नक्सली की हत्या ,सड़क किना... - CG Sandesh

माओवादियों धारदार हथियार से सरेंडर नक्सली की हत्या ,सड़क किनारे फेंका शव

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने सरेंडर नक्सली की हत्या कर दी है। धारदार हथियार से गला रेता गया है। साथ ही शरीर के विभिन्न अंगों पर चाकू से भी वार किया गया है। हत्या के बाद शव को जिले के एक गांव में सड़क के किनारे फेंक दिया है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे हैं। मामला जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर नक्सली बामन पोयाम जब नक्सल संगठन में था तो उस समय वह नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आ गया था। इसलिए उसने महज तीन महीने पहले हिंसा का रास्ता छोड़ दिया और बीजापुर में पुलिस अधिकारियों के सामने आकर सरेंडर कर दिया था। बामन के सरेंडर करने की वजह से माओवाद संगठन के लीडर्स उससे खफा थे।

बताया जा रहा है कि, इसी वजह से माओवादी बामन को एक दिन पहले घर से उठाकर ले गए थे। पुलिस के साथ मिलने और संगठन के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाकर बामन की हत्या कर दी। फिर शव को आज पोंदुम में सड़क के किनारे फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें