कार ने 4 राहगीरों को रौंदा, 2 की मौत - CG Sandesh

कार ने 4 राहगीरों को रौंदा, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशीबाजार ग्राम के समीप चार राहगीरों को एक तेज गति कार ने रौंद दिया, जिससे इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशीबाजार ग्राम के निकट शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित कार ने चार राहगीरों को रौंद दिया।  उन्होंने बताया कि इस घटना में चंद्रभान सिंह (60), मदन सिंह (51), प्रेमशंकर (53) एवं अखिलेश शर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चंद्रभान सिंह (60) और मदन सिंह (51) की मौत हो गई। सिकंदरपुर के थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें