बस और कार की जबरदस्त भिडंत, 5 युवकों की मौत - CG Sandesh

बस और कार की जबरदस्त भिडंत, 5 युवकों की मौत

छत्तीैसगढ़ : बस्तओर जिले में कार और बस की भिडंत में 5 युवकों की मौत की खबर सामने आई है. एनएच 30 में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे पायल ट्रेवल्स यात्री बस और कार की टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहींं, एक युवक घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के तत्काल बाद बस ड्राइवर व कंडक्टर फरार हो गए. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि शवों को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया. गैस कटर से कार को काटकर 2 शवों को बाहर निकालना पड़ा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रैवल्स की बस सीजी 07 ई 9922 यात्रियों को लेकर जगदलपुर आ रही थी. मेटावाड़ा ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जगदलपुर से आसना की ओर जा रही टाटा नेक्सान वाहन की भिड़ंत हो गई. हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई. 4 मृतक बस्तर और एक सुकमा जिले से है. मृतकों के नाम दिनेश सेठिया, गौतम गाइन, सचिन सेठिया, अभिषेक सेठिया और संदीप हैं. मृतकों की उम्र 24 से 26 के बीच है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें