RI और पटवारी ने जीवित महिला को बताया मृत, होगी कड़ी कार्रवाई - CG Sandesh

RI और पटवारी ने जीवित महिला को बताया मृत, होगी कड़ी कार्रवाई

सरगुजा : राजस्व विभाग के आरआई और पटवारी ने एक जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया. दरअसल, महिला मैनपाट तहसील क्षेत्र के अमगांव गांव की रहने वाली है. गांव के आश्रित ढ़ोहाडीह में महिला के पूर्वजों की जमीन है, जिस पर अपना अधिकार पाने के लिए वह सीमांकन की अर्जी लगाई थी, लेकिन जब महिला और उसके बेटे को मृत होने की जानकारी मिली तो इनके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई.

पीड़ित महिला नोहरी बाई और उसके बेटे विनोद ने बताया कि लापरवाही कहें या मिलीभगत, जमीन सीमांकन की अर्जी पर आरआई और पटवारी ने दूसरे मोहल्ले के भोले-भाले ग्रामीणों से दस्तखत करा कर उनके मृत होने का पंचनामा बना लिया. जब ग्रामीणों की इसकी जानकारी मिली तो वो भी हमको जीवित देखकर दंग रह गए. वहीं इस मामले में एसडीएम आरआई और पटवारी द्वारा महिला को मृत लिखने की बात मानने को तैयार नहीं हैं, लेकिन ऐसा करने वाले आरआई, पटवारी पर कार्रवाई की बात कही है.

जीवित महिला को मृत घोषित करने का ये कारनामा आरआई और पटवारी की मिलीभगत को उजागर करता है. अब इन्होंने ऐसा किसके दबाव में किया और क्यों किया, ये जांच का विषय है. बहरहाल एसडीएम ने मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई करने का हवाला दिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें