सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन के द्वारा अपने समस्त स्टाफ को 18 अगस्त को सद्भावना दिवस का शपथ दिलाया गया।
सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन के द्वारा अपने कार्यालय के सभागार में तहसीलदार ममता ठाकुर व आदित्य कुंजाम की उपस्थिति में समस्त स्टाफ को 18 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया गया एवं सभी स्टाफ को शपथ दिलाया गया एसडीएम मैडम द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि सद्भावना का मतलब एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना होता है सद्भावना दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को उनके द्वारा राष्ट्र की प्रगति मे अविस्मरणीय प्रयास एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद के रूप में मनाया जाता है हमारे राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आम जनता से सीधा संपर्क रहता है इसलिए हम सभी का यह नैतिक दायित्व होता है कि हम जनता से सद्भावना रखते हुए अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें
सद्भावना प्रतिज्ञा
मैं यह प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं जाति , सम्प्रदाय,,क्षेत्र ,धर्म अथवा भाषा का भेदभाव कीए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों में सुलझाऊंगा।
उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया ।