सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 18 अगस्त 2022 को सद्... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 18 अगस्त 2022 को सद्भभावना दिवस मनाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में बीएमओ डॉ बी बी कोसरिया ,डॉ प्रिदामिनी, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, सिंपी गिरी,सुमित्रा ठाकुर ,राजकुमार पटेल, घनश्याम साहू ,हेमचंद माझी, राजू जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल इत्यादि स्टाफ के द्वारा 18 अगस्त 2022 को सद्भावना दिवस मनाया गया एवं सभी स्टाफ को शपथ दिलाया गया बीएमओ द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि सद्भावना का मतलब एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना होता है सद्भावना दिवस भारत के 6 वे प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को उनके द्वारा राष्ट्र की प्रगति मे अविस्मरणीय प्रयास एवं राष्ट्रीय स्तर पर सांप्रदायिक सद्भाव को बहाल करने की कोशिश की बल्कि अन्य देशों में भी शांति और व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए, व्यवस्था और सामंजस्य लाने में उनकी दृष्टि भारत को विश्व में अग्रणी बनाने की थी उनके इस अभूतपूर्व योगदान को याद के रूप में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आम जनता से सीधा संपर्क रहता है इसलिए हम सभी का यह नैतिक दायित्व होता है कि हम जनता से सद्भावना रखते हुए अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें   

सद्भावना प्रतिज्ञा                        

   मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं जाति , सम्प्रदाय,,क्षेत्र ,धर्म अथवा भाषा का भेदभाव कीए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों में सुलझाऊंगा।

 उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें