सरायपाली : टीकाकरण महा अभियान का दूसरा चरण 18 अगस्त को
कलेक्टर निलेश क्षीरसागर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे के निर्देशन में महासमुंद जिला में 18 से 59 आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों को शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने हेतु 18 अगस्त को टीकाकरण महा अभियान विकासखंड सरायपाली में भी चलाया जाएगा इस संबंध में एसडीएम नम्रता जैन के द्वारा तहसीलदार ममता ठाकुर ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओम्कारेश्वर सिंह,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी. बी. कोसरिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक शर्मा, सीडीपीओ जी आर नारंग,विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे का मीटिंग लिया जिसमें वैक्सीन स्टॉक, मानव संसाधन की उपलब्धता, टीकाकरण केंद्र में उपलब्ध सुविधाएं व प्रचार प्रसार स्थिति का जानकारी लिया गया ।
एसडीएम मैडम के द्वारा पूर्व में चलाया गए कोरोना टीकाकरण अभियान जिसमें महासमुंद जिला में विकासखंड सरायपाली प्रथम रहा के सफलता के आधार पर "हम सब ने ठाना है सरायपाली में शतप्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराना है" नारे के साथ 18 अगस्त को महा टीकाकरण अभियान दूसरा चरण में सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं मैदानी स्तर के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, पटवारी,पंचायत सचिव ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन व कोटवार से आपस में समन्वय बना कर इस टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया है एवम् सभी टीकाकरण केंद्रो पर निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी की ड्युटी लगाया गया है।