सभी कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए 26 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन... - CG Sandesh

सभी कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए 26 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन लिए जाएंगे, बाद निकालेंगे मेरिट सूची

जिले के कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय बेमेतरा में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 16 अगस्त को अंतिम दिन था। तीन बार मेरिट सूची निकालने के बाद भी सीटें भर नहीं पाईं। इधर ऑनलाइन पोर्टल बंद हो चुका है। अब सीटें भरने के लिए कुलपति की अनुमति पर 26 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन मंगाए जा रहे हैं। हालांकि, फिर भी मेरिट के आधार पर ही एडमिशन दिया जाएगा।

पंडित नेहरू कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में कुल 545 सीटों पर 438 छात्रों का ही प्रवेश हुआ है। इससे अभी भी 107 सीट खाली रह गई है। जो छात्र- छात्राएं पूर्व में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे, उसे भी प्रवेश के लिए अब ऑफलाइन आवेदन का अवसर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक काॅलेज में ऑनलाइन आवेदन के बाद 3 बार मेरिट लिस्ट जारी हुई, लेकिन सभी सीटें नहीं भर पाई। क्योंकि मेरिट सूची में नाम आने पर भी छात्रों ने एडमिशन में रूचि नहीं दिखाई। इसके चलते अधिकांश विषयों के सीटें खाली रह गई है। ऐसे में अब काॅलेज प्रबंधन ने कुलपति स्तर पर प्रवेश जारी करने पर विचार किया जा रहा है।

प्राचार्य प्रेमलता गौरे ने बताया कि 16 अगस्त को प्रवेश की अंतिम दिन था। नवीन महाविद्यालय बेरला में बीए प्रथम वर्ष में 260 सीटों में केवल 220 छात्र ने अंतिम दिन प्रवेश लिया। इसी तरह बीएससी बायो प्रथम वर्ष में 140 सीट में 110 छात्र ने प्रवेश लिया। 30 सीट खाली है। 

बीएससी गणित में 61 सीट में केवल 31 ने प्रवेश लिया है। बीकॉम प्रथम वर्ष में 80 सीट में केवल 53 छात्र ने प्रवेश लिया। इस तरह बीएससी बायो में सबसे ज्यादा सीट खाली रह गए है। रिक्त सीटों में अब कुलपति स्तर पर प्रवेश दिया जाएगा।

पीजी काॅलेज बेमेतरा में बीए प्रथम वर्ष में 600 सीटों में 510 छात्र ने ही प्रवेश लिया। इसी तरह बीएससी में 545 में 438, बीकॉम में 350 में 297, बीसीए 50 में केवल 20 छात्र ने ही प्रवेश लिया है। एमएससी गणित में 40 सीट में 39, एमए अर्थशास्त्र में 40 में 5, एमएससी बॉटनी में 50 में 26, एमएससी केमेस्ट्री में 50 में 25, एमए अंग्रेजी में 75 में 7, एमए भूगोल में 40 में 13 और एमकॉम में 100 में से 100 सीट फुल हो गया है। एमए अर्थशास्त्र में सबसे ज्यादा सीटें रिक्त है।

प्राचार्य डाॅ. भारती यजुर्वेदी ने बताया कि लक्ष्मण प्रसाद वैद्य कन्या महाविद्यालय बेमेतरा में दोपहर 3 बजे तक बीएससी बायो में 90 सीट में 76 छात्र ने प्रवेश लिया है। 14 सीट रिक्त है। बीएससी गणित में 60 सीटों में केवल 10 छात्र ने प्रवेश लिया है। 

बीए प्रथम वर्ष में 120 सीट में 83 छात्र ने प्रवेश लिया है। बीकॉम प्रथम वर्ष में 60 सीट में केवल 41 छात्र ने ही प्रवेश लिया है। बीएससी गणित में 50 सीट खाली है। जिसमें अंतिम दिन भी छात्र प्रवेश लेने नहीं पहुंचे। इसमें 10 अगस्त तक 9 सीट में ही प्रवेश लिया गया था। मंगलवार को 1 छात्र ने प्रवेश लिया।

पीजी काॅलेज के प्राचार्य पीपी चंद्रवंशी ने बताया कि कुलपति ने 26 अगस्त तक एडमिशन की अनुमति दी है। जिन छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट में हैं, या जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे सभी छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुलपति द्वारा मेरिट के आधार पर एडमिशन देने अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद ही छात्रों को प्रवेश दी जाएगी। बेमेतरा पीजी काॅलेज में 600 सीटों के लिए कुल 1224 आवेदन आए थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें