दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह कार और टैंपो की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे मांजरसुंभा-पाटोदा राजमार्ग पर हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार केज तहसील के जीवाचिवड़ी गांव का रहने वाला एक परिवार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कार से पुणे जा रहा था, इसी दौरान उनकी कार और एक टैंपो के बीच टक्कर हो गई।
अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में परिवार के पांच सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों वाहनों को अलग करने के लिए पुलिस को क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। मृतकों की पहचान की जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें