सरायपाली : सड़क हादसे में बाइक सवार को लगी चोट, 03 घायल
सरायपाली थाना अंतर्गत दुलारपाली चौक के पहले सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मधुसुदन सेठ ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रोहिना में रहता है खेती किसानी का काम करता है 06 अगस्त 22 को उसके चाचा राजेन्द्र सेठ, चाची भारती सेठ एवं चचेरा भाई दुखनाशन सेठ अपने मोटर सायकल कावासाकी बजाज क्रमांक CG 06 A 3706 में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने अपने ससुराल ग्राम धुमाभाठा उडिसा गये थे दशगात्र कार्यक्रम के बाद 07 अगस्त 2022 को वापस ग्राम रोहिना आ रहे थे कि शाम करीबन 05.00 बजे के आसपास दुलारपाली चौक के पहले पहुंचे थे कि विपरित दिशा सागरपाली की ओर से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 PA 5814 का चालक मुलचंद सिदार ग्राम कोटेनदरहा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके चाचा के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके चाचा के दाहिने पैर के घुटने में, जांघ,सीना व सिर में चाची के सिर, चेहरा,कोहनी में तथा चचरे भाई के दाहिने जांघ,दाहिने पैर के अंगुठे, दाहिने हाथ के कोहनी में चोट आया है। जिसका ईलाज अभी ओम अस्पमताल सरायपाली एवं रायपुर में चल रहा है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।