मशीन से छाछ बनाते समय करंट लगने से माँ-बेटी की मौत - CG Sandesh

मशीन से छाछ बनाते समय करंट लगने से माँ-बेटी की मौत

उत्तराखंड में चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में शुक्रवार को मशीन से छाछ बनाते समय करंट लगने से एक महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना सुबह गोदी गिंवाला गांव में उस समय हुई, जब 24 वर्षीय विद्या देवी मशीन से छाछ बना रही थी और अचानक उसमें करंट आ गया। विद्या देवी उसकी चपेट में आ गई और उसके साथ ही उसकी एक साल की बेटी भी करंट से झुलस गई।

गांव‌ की प्रधान पूनम देवी ने पत्रकारों को बताया कि हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों को हादसे की सूचना दी गई है। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। हादसे के दौरान मृतका के सास- ससुर घर पर नहीं थे और उसका पति भी नौकरी के लिए बाहर गया हुआ था। इस कारण बचाव कार्य समय पर नहीं हो सका।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें