मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर, 17 वारदातों में... - CG Sandesh

मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर, 17 वारदातों में शामिल था

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को मार गिराया है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कटेकल्याण थानाक्षेत्र में एटापाल गांव के करीब सुरक्षाबलों ने आज शाम करीब चार बजे मुठभेड़ में कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य माडवी कोसा को मार गिराया है.

 आरोपी के सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम था. मारे गए नक्सली के खिलाफ 17 नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.

सुंदरराज ने बताया कि कटेकल्याण क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था और यह दल जब एटापाल गांव के करीब जंगल में था, तब नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी.

 इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे. बाद में जब सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में खोजबीन की, तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया.

 बाद में नक्सली की पहचान माडवी कोसा के रूप में की गई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली के खिलाफ 17 नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें