एक-एक कर परिवार के लोगों को मारती चली गई महिला, एक रात में 4... - CG Sandesh

एक-एक कर परिवार के लोगों को मारती चली गई महिला, एक रात में 4 हत्याएं

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राखी पूर्णिमा पूजा को लेकर विवाद में घर के 4 सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है. इन सभी को एक-एक कर कटारी से मारा गया है. घटना एमसी घोष लेन थाना इलाके की है. 

वारदात को बुधवार रात में अंजाम दिया गया. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने अपनी सास, जेठ-जेठानी और भतीजी की हत्या की है. आरोपी महिला के पति पर भी शक है, लेकिन वो फिलहाल फरार है.

बुधवार की रात करीब 10.30 बजे घर में राखी पूर्णिमा मनाने को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद तब और बिगड़ गया, जब पल्लबी घोष ने देखा कि ग्राउंड-फ्लोर पर टॉयलेट में एक नल खुला है और पानी बह रहा है. इस पर पल्लबी ने अपनी सास से शिकायत की कि पानी बर्बादी होने से घर में अक्सर किल्लत हो जाती है.

बातों ही बातों में विवाद गहरा गया और गुस्से में पल्लबी ने कटारी उठा ली और सबसे पहले अपनी सास माधबी (58) पर हमला कर दिया. इस दौरान बचाने आए जेठ देबाशीष (36), उनकी पत्नी रेखा (31) और 13 साल की भतीजी पर भी पल्लबी ने कटारी से हमला किया. चारों के गर्दन, कंधे, सीने और हाथ पर गहरे जख्म आए, जिससे उनकी मौत हो गई.

बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पल्लबी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पल्लबी ने चारों की हत्या की बात स्वीकार की. उसने बताया कि वह दिनभर दवा लेती है. 

पुलिस का कहना है कि महिला के बारे में डॉक्टरों से परामर्श किया जा रहा है कि वो मानसिक बीमारी तो नहीं जूझ रही है. महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उनका कई मसलों पर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था. स्थानीय लोगों ने कहा कि परिवार में ज्यादा मेलजोल नहीं था.

पुलिस के मुताबिक, ये संयुक्त परिवार एक ही घर में रहता था. आरोपी महिला अपने पति और आठ साल के बेटे के साथ पहली मंजिल पर रहती थी, जबकि जेठ देबाशीष, उसकी पत्नी और बेटी ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें