हाथियों का आतंक, दो और ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट - CG Sandesh

हाथियों का आतंक, दो और ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. हाथियों ने दो ग्रामीणों को और कुचलकर मार डाला. एक ही दिन में अलग-अलग समय में हाथियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है. यह घटना मानपुर ब्लॉक के भैंसबोड इलाके में हुई. घटना के बाद क्षेत्र में डीएफओ समेत बड़े वन अफसर पहुंचे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, भैंसबोड निवासी संतराम मंडावी और रामभरोसा को हाथियों ने कुचलकर मार डाला. घटना के बाद ग्रामीणों का शव जंगल में पड़ा रहा, जिसे वन विभाग व पुलिस की टीम ने गांव लाया. घटना के बाद से भैंसबोड में पुलिस व वन विभाग के बड़े अधिकारी मौजूद हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें