पिथौरा : खेत में काम करने गये व्यक्ति की गाज गिरने से मौत
8 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपाली के खेत में गाज गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
पुलिस ने बताया की ग्राम डुमरपाली निवासी मृतक एवन बरीहा पिता स्व. घसीया उम्र 55 साल 8 अगस्त को खेत में काम करने गया था तभी अचानक उसके ऊपर बिजली गिरी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सुचना सुखराम बरीहा ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें